एजुकेशन / करियर
UP Board Exam2023: इस तारीख से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं…एग्ज़ाम की डेट शीट यहां से चेक कीजिए..!!
इलाहाबाद. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का एलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अगले साल फरवरी और मार्च में परीक्षाएं कराई जाएंगी. आइए जानते हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शिड्युल क्या है?
यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम्स 16 फरवरी 2023 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी। 10वीं और 12वीं का एग्जाम शेड्यूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है।
परीक्षा से पहले बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा जिसे एग्जाम से 15 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड किया जा सकता है।
कोर्स पूरा करने की लास्ट डेट
यूपी बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार के अनुसार 10वीं और 12वीं के सभी विषयों का सिलेवस 20 जनवरी 2023 तक पूरा हो जाना चाहिए।
कब से होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम?
UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होंगी वहीं इसकी कॉपियां 16 फरवरी से 28 फरवरी तक चेक की जाएंगी।
कब से होंगे मेन बोर्ड एग्जाम?
UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मेन बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होंगी वहीं इसकी कॉपियां 16 फरवरी से 28 फरवरी तक चेक की जाएंगी।