संस्कृति

National Culture Festival: संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…जानिए कितने हज़ार कलाकार होंगे शामिल ?

देश की प्राचीन संस्कृति पर गर्व करने वाले पल आपको राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में देखने को मिलेंगे जिसका आयोजन राजस्थान के बीकनेर शहर में 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मु 27 फरवरी को शामिल होंगी. आइए जानते हैं कि देशभर से आए 1 हज़ार कलाकार किस तरह से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे..?

किसी भी देश की पहचान उसकी सभ्यता और संस्कृति से बनती है. हमारे देश की पूरे विश्व में पहचान हमारी प्राचीन संस्कृति से ही बनी है. ऐसी संस्कृति की एक झलक आपको राष्ट्रीय संस्कृति महाेत्सव में देखने को मिलेगी.

राष्ट्रीय संस्कृति महाेत्सव में राष्ट्रपति करेंगी शिरकत

राष्ट्रीय संस्कृति महाेत्सव का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक राजस्थान के बीकानेर शहर में होगा। राष्ट्रीय द्रोपदी मुर्मू इस महोत्सव में 27 फरवरी को आएंगी. केन्द्रीय संस्कृति मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इस बात की जानकारी दी है.

शहर के डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम आयोजित होने वाले इस समाराेह में देशभर से करीब 1000 कलाकार आएंगे वहीं स्थानीय कलाकाराें काे भी इसमें भाग लेने का माैका मिलेगा।

क्या है महोत्सव का आकर्षण?

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस महोत्व में बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे. इसके लिए बीकानेर काे एक आंगन के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कलाकार अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे.

महत्वपूर्ण हस्तियों का होगा सम्मान

इस समारोह के दौरान नामी बीकानेर हस्तियाें काे सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने शहर, प्रदेश या देश को सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध किया है. इसके अलावा 100 ऐसे लाेग स्थानीय स्तर पर भी चुने जाएंगे जिन्हाेंने शहर से बाहर नाम राेशन किया है। ये कार्यक्रम भी बीकनेर नगर निगम कराएगा. बीकानेर निकाय को भी मई में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

बीकानेर के जिलाधिकारी डॉ. भगवती प्रसाद कलाल ने इस बात की सूचना देते हुए कहा कि करणी सिंह स्टेडियम में तैयारियां तेज गति से की जा रही हैं. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बीकानेर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

अगर आप भी सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं तो आपको केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होना चाहिए.

Bureau Report, YT News

YT News is a youth based infotainment media organization dedicated to the real news and real issues. Our aim is to “To Inform, To Educate & To Entertain” general public on various sectors Like Politics, Government Policies, Education, Career, Job etc. We are on the news, analysis, opinion and knowledge venture. We present various video based programs & podcast on You Tube. Please like, share and subscribe our channel. Contact Us: D2, Asola, Fatehpur Beri Chhatarpur Road New Delhi-110074 Mail ID: Please mail your valuable feedback on youngtarangofficial@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button