देश

तिरंगे पर हर भारतीय को होता है स्वाभिमान…अशोक चक्र की 24 तीलियों का मतलब जानकर बढ़ जाएगा सम्मान

तिरंगे पर हर भारतीय को गर्व होता है. इस तिरंगे के हर रंग का और अशोक चक्र की 24 तीलियों का कुछ खास अर्थ होता हैबलिदान दे दिए उसका प्रतीक है! देश के हर एक नागरिक को इस तिरंगे का सम्मान  करना चाइए

तिरंगे देश की आन-बान-शान है. तिरंगे में जो रंग होते हैं. उनमें हर एक रंग का खास मतलब होता है. आइए इसका अर्थ जानते हैं.

तिरंगे के रंगों का अर्थ

तिरंगे में जो केसरिया रंग होता है वह शांति और साहस का प्रतीक है वहीं सफ़ेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है. जबकि हरे रंग का अर्थ है धरती की उर्वता और आत्मनिर्भरता का.

वहीं तिरंगे में अशोक चक्र भी होता है जिसमें 24 तीलियां होती हैं. तिरंगे में यह अशोक चक्र नीले रंग का होता है जिसमें 24 तीलियां होती हैं. हर एक तीलियां हमें कुछ ख़ास संदेश देती हैं.

अशोक चक्र के 24 तीलियों की महत्व

1: संयम- संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

2: आरोग्य- निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

3: शांति- देश में शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह देती है।

4: त्याग– देश और समाज के लिए त्याग की भावना का विकास होता है।

5: शील– व्यक्तिगत स्वभाव में शीलता का भाव रखना चाहिए।

6: सेवा- देश और समाज की सेवा करनी चाहिए।

7: क्षमा- मनुष्य और प्राणियों के लिए क्षमा की भावना रखनी चाहिए।

8: प्रेम– देश और समाज के लिए प्रेम की भावना रखनी चाहिए।

9: मैत्री– समाज में मित्रता और भाईचारे की भावना रखनी चाहिए।

10: बन्धुत्व– देश प्रेम और बंधुत्व को बढ़ावा देना।

11: संगठन- राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखना।

12: कल्याण– देश और समाज के लिये कल्याणकारी काम में भाग लेना।

13: समृद्धि– देश और समाज की समृद्धि में योगदान देना।

14: उद्योग– देश की औद्योगिक प्रगति में मदद करना।

15: सुरक्षा– देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना।

16: नियम- निजी जिंदगी में नियम संयम से बर्ताव करना।

17: समता– समता मूलक समाज की स्थापना करना।

18: अर्थ– धन का सही जगह इस्तेमाल करना।

19: नीति– देश की नीति के लिए निष्ठा रखना।

20: न्याय- सभी के लिए न्याय की बात करना।

21: सहकार्य– आपस में मिलजुल के काम करना।

22: कर्तव्य– अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना।

23: अधिकार- अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करना।

24: बुद्धिमत्ता- देश की समृधि के लिए खुद का बौद्धिक विकास करना!

 

Bureau Report, YT News

YT News is a youth based infotainment media organization dedicated to the real news and real issues. Our aim is to “To Inform, To Educate & To Entertain” general public on various sectors Like Politics, Government Policies, Education, Career, Job etc. We are on the news, analysis, opinion and knowledge venture. We present various video based programs & podcast on You Tube. Please like, share and subscribe our channel. Contact Us: D2, Asola, Fatehpur Beri Chhatarpur Road New Delhi-110074 Mail ID: Please mail your valuable feedback on youngtarangofficial@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button